Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

हुमायूं कबीर के बेटे पर निजी सुरक्षा गार्ड से मारपीट का आरोप, पुलिस ने लिया हिरासत में

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हुमायूं कबीर की निजी सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल जुम्मा खान ने कुछ दिनों की छुट्टी के लिए आवेदन किया था।

28 Dec 2025

हुमायूं कबीर के बेटे पर निजी सुरक्षा गार्ड से मारपीट का आरोप, पुलिस ने लिया हिरासत में

मुर्शिदाबाद। मुर्शिदाबाद के शक्तिपुर में जनाता उन्नयन पार्टी के चेयरमैन और विधायक हुमायूं कबीर के निजी सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट के आरोप में उनके बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सुरक्षा गार्ड ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हुमायूं कबीर की निजी सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल जुम्मा खान ने कुछ दिनों की छुट्टी के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आज़ाद उर्फ सहेल ने उनके साथ मारपीट की। रविवार सुबह जुम्मा खान ने शक्तिपुर थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच के लिए हुमायूं कबीर के शक्तिपुर स्थित आवास पर पहुंची और विधायक पुत्र गुलाम नबी आज़ाद को हिरासत में ले लिया।

हालांकि, जनता उन्नयन पार्टी के चेयरमैन हुमायूं कबीर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने उल्टा सुरक्षा गार्ड पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। हुमायूं कबीर का दावा है कि उनके बेटे ने किसी के साथ मारपीट नहीं की, बल्कि सुरक्षा गार्ड को केवल घर से बाहर निकाल दिया गया।

हुमायूं कबीर ने कहा कि सुरक्षा गार्ड बिना अनुमति मेरे ऑफिस रूम में घुसा और मुझसे बदसलूकी करने लगा। वह मुझे मारने की कोशिश कर रहा था। ऐसे में मेरे बेटे ने उसे बाहर निकाल दिया। इसमें मारपीट जैसी कोई बात नहीं है। पुलिस चाहे तो निष्पक्ष जांच करे। मैं गुरुवार को लौटकर पूरे मामले पर जवाब मांगूंगा। बिना किसी नोटिस के पुलिस मेरे घर क्यों आई, इसका भी जवाब चाहिए।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित सुरक्षा गार्ड के खिलाफ पहले भी असहयोग की शिकायत की गई थी।

हुमायूं कबीर के अनुसार, उन्होंने बहरमपुर के आईसी से सुरक्षा गार्ड को बदलने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज मौजूद है, जिसे जरूरत पड़ने पर दिखाया जाएगा।

इस बीच, हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद के एसपी कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी भी दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हुमायूं कबीर के बेटे पर निजी सुरक्षा गार्ड से मारपीट का आरोप
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हुमायूं कबीर की निजी सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल जुम्मा खान ने कुछ दिनों की छुट्टी के लिए आवेदन किया था।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News